वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी। केंद्रीय कारागार में इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में 18 बंदी शामिल हुए। इसके लिए जेल में ही परीक्षा केंद्र बना था। हाई स्कूल की परीक्षा में छह बंदी केंद्रीय कारागार के, एक जिला कारागार का, एक जौनपुर का, इंटरमीडिएट की परीक्षा में केंद्रीय कारागार वाराणसी से नौ, जिला कारागार का एक, भदोही कारागार का एक बंदी शामिल हुआ। कारागार में बने इग्नू हाल में परीक्षा कराई गई। परीक्षा के दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अमित कुमार वर्मा, केन्द्र व्यवस्थापक धर्मेन्द्र यादव, राकेश कुमार यादव आदि व्यवस्था में लगे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.