हजारीबाग, अप्रैल 11 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता नगर निगम द्वारा इस बार होल्डिंग टैक्स में करीब 10% की वृद्धि कर दी गयी है। इससे लोगों में एकाएक वित्तीय बोझ बढ़ गया है। इस कारण उनमे नाराजगी देखी जा रही है। शनिवार को यह मामला तब सामने आया जब नागरिक ऑनलाइन माध्यम से टैक्स जमा करने पहुंचे और उन्हें बढ़ी हुई राशि का भुगतान करना पड़ा। इस संबंध में टैक्स पेयर दिलीप सोंथालिया बताते हैं कि उन्होंने शनिवार को पहले होल्डिंग टैक्स पेयर के रूप में अपना टैक्स जमा किया। पिछली बार और इस बार क टैक्स में अंतर दिखा। इस संबंध में टैक्स जमा करने वाले का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना के टैक्स बढ़ाना उचित नहीं है।नागरिकों का कहना है कि निगम को पहले सार्वजनिक सूचना जारी करनी चाहिए थी, ताकि लोग इसके लिए तैयार रह सकें। अचानक बढ़े टैक्स से खासकर मध्यम वर्गीय परिवारों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.