दुमका, मार्च 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड में हिमंता बिस्वा सरमा को हमने रोकने का काम किया था, अब असम में रोकने की बारी है। असम में इस बार कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उपरोक्त बातें झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सोमवार को पत्रकारों से कही। झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को पश्चिम बंगाल चुनाव में मुर्शिदाबाद का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। मुर्शिदाबाद जाने के क्रम में वे दुमका परिसदन में रूके थे। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि असम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के लड़ने से कांग्रेस को नुकसान होगा पर ऐसा नहीं है। कहा जहां तक असम चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ समझौता नहीं होने की बात है। कांग्रेस के तरफ से वरीय नेताओं के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की वार्...