इस बार हाथी पर सवार होकर आएंगी मां भवानी, लेकिन विसर्जन की तिथि पर कंफ्यूजन
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 9 -- शक्ति की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र इस वर्ष 11 अक्टूबर से शुरू होकर 19 अक्टूबर तक चलेगा। 20 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी। इस बार अष्टमी तिथि दो दिन रहने के कारण नवरात्र की तिथियों में विशेष संयोग बन रहा है। पंडित प्रभात मिश्र के अनुसार मां दुर्गा का आगमन रविवार को हो रहा है, इसलिए उनका वाहन हाथी माना गया है। हाथी पर माता का आगमन सुख-समृद्धि, शांति और अच्छी वर्षा का प्रतीक माना जाता है।कलश स्थापना शुभ ब्रह्ममुहूर्त प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात 8:45 बजे से शुरू होकर 11 अक्टूबर की रात 8:37 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार 11 अक्टूबर को कलश स्थापना की जाएगी। ब्रह्ममुहूर्त से पूरे दिन कलश स्थापना शुभ रहेगी। वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:37 से दोपहर 12:27 बजे तक रहेगा। इस दिन पूरे दिन वैधृति योग भी रहेगा। 16 अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.