बगहा, जुलाई 13 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक सत्र 2026-30 में इस बार स्पॉट नामांकन नहीं किया जाएगा। बिहार विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन ने इस बार स्नातक के नामांकन में नई पहल की है। जिससे कि ऑन द स्पॉट नामांकन के तहत होने वाले धांधली पर लगाम लगेगी। स्पॉट नामांकन में हर साल बिचौलियो का बोलबाला देखने को मिलता था। छात्र-छात्राओं से स्पॉट नामांकन के नाम पर मोटी रकम बसूली जाती थी। कोई तरह की अनियमिताएं जिले के कॉलेज में सामने आई थी। इन सब से कॉलेज प्रशासन परेशान था। कॉलेज प्रशासन ने इसे लेकर विश्वविद्यालय में गुहार लगाई। जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा भी इस बार स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया को समाप्त करने का मन बना लिया है। एमजेके कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर नवल किशोर बैठा ने कहा कि इस बार स्पॉट नामांकन नह...