इस बार सोमवार और नागपंचमी का महासंयोग
फतेहपुर, जुलाई 23 -- फतेहपुर। देवों के देव महादेव का अति प्रिय मास सावन इस बार अपने साथ कई दुर्लभ और शुभ महासंयोग लेकर आ रहा है। इस वर्ष सावन माह का शुभारंभ 30 जुलाई, बुधवार से हो रहा है, जो 28 अगस्त शुक्रवार को रक्षाबंधन तक चलेगा। जिसको लेकर शिवालय कमेटियों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी हैं। आचार्य भृगुनंदन शुक्ला ने बताया कि सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इस बार सावन का सबसे महत्वपूर्ण पर्व नागपंचमी 23 वर्षों के अंतराल के बाद पुन: सोमवार के दिन पड़ रहा है, जिससे इसका महत्व कई गुना बढ़ गया है। ऐसा महासंयोग शिव आराधना के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है। पंचांग के अनुसार श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी नागपंचमी इस बार सावन के तीसरे सोमवार यानी 17 अगस्त, सोमवार को पड़ रही है। पूरे सावन माह में शहर के सिद्धपीठ ताम्बेश्वर मंदिर समेत पूरे जिले के शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.