रुडकी, जून 22 -- लक्सर, संवाददाता। इस बार ज्येष्ठ माह में पड़ने वाली एकादशी का व्रत 25 जून को रखा जाएगा। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक निर्जला एकादशी का व्रत रहने व पूजा पाठ करने से सभी 24 एकादशी के बराबर का फल प्राप्त होगा। इस बार एकादशी पर कई विशेष शुभ योग बन रहे हैं। जिसके चलते पूजा करना बेहद लाभकारी है। ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप भारद्वाज शास्त्री व महंत विपिन शर्मा ने बताया कि निर्जला एकादशी का इंतजार विष्णु भगवान के भक्ति हर वर्ष करते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार एकादशी पर शुभ योगों का निर्माण भी हो रहा है। इसमें रवि व शिव योग का सहयोग बना रहा है। यह भी पढ़ें- 25 जून को निर्जला एकादशी व्रत, गृहस्थ-वैष्णव दोनों के लिए एक ही तिथि ज्योतिष शास्त्र में इन योगों में होने वाली पूजा बेहद लाभकारी मानी जाती है। यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी पर पानी ...