इस बार लोकरंग महोत्सव में देश-विदेश के लोक कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
कुशीनगर, सितम्बर 15 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। लोकसंस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए पिछले दो दशकों से लगातार सक्रिय लोकरंग सांस्कृतिक समिति, जोगिया जनूबी पट्टी की बैठक में निर्णय लिया गया है कि 20वें लोकरंग 2027 का आयेाजन आगामी 10 और 11 अप्रैल, 2027 को होगा।
आयोजन का विवरण आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं साहित्यकार सुभाषचंद्र कुशवाहा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित होने वाले इस बार के लोकरंग में देश के अलग-अलग क्षेत्रों की लोक परंपराओं, संगीत, नृत्य और लोक कलाओं की विविधता देखने को मिलेगी। विभिन्न राज्यों की लोक कलाकार टीमें अपनी-अपनी क्षेत्रीय सांस्कृतिक परंपराओं की प्रस्तुतियां देंगी। इसके साथ ही विदेशों से आने वाले कलाकार भी अपने-अपने देशों की लोक संस्कृति से दर्शकों का परिचय कराएंगे। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति केवल मनोरंजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.