बेगुसराय, मई 9 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता।मई माह की शुरुआत हो चुकी है। अब तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा है। जबकि मौसम बरसाती रंग में रहा है। इधर मई के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में इस बार मौसम का अलग ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर रात के तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं, वहीं दिन के तापमान में सामान्य से कमी रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही राज्य के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने के भी आसार हैं, जो गर्मी से राहत दिला सकते हैं।

रात के तापमान में बढ़ोतरी मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, मई महीने में राज्य के अधिकांश भागों खासकर उत्तर बिहार में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। आमतौर पर मई में बिहार का न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, लेकिन इस बार इसमें ब...