पीलीभीत, फरवरी 27 -- कलीनगर। सेल्हा बाबा के उर्स को लेकर मांगी गई अनुमति एसडीएम ने निरीक्षण के बाद निरस्त कर दी। निरस्तीकरण में तीन विभागों की आख्या का उल्लेख भी किया गया है। जिसमें पर्यावरण सरंक्षण और जनभावनाओं को ख्याल रखा गया है। कलीनगर तहसील क्षेत्र में पीटीआर के बराही रेंज के जंगल में बीते कई सालों से सेल्हा बाबा की मजार पर उर्स का आयोजन किया जाता था। पिछले दो सालों से कमेटी में विवाद के चलते उर्स पर रोक लगा दी गई। मेला कमेटी के सचिव मो. हनीफ ने इस बार भी उर्स के आयोजन के लिए एसडीएम प्रमेश कुमार को पत्र देकर अनुमति मांगी। एसडीएम ने वन विभाग, पुलिस और राजस्व से जांच पड़ताल कर आख्या मांगी। आख्या के बाद गुरुवार को एसडीएम प्रमेश कुमार ने सेल्हा बाबा की मजार का स्थलीय निरीक्षण किया। उसके बाद उर्स के आयोजन की अनुमति निरस्त कर दी। निरस्तीकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.