नई दिल्ली, मार्च 31 -- मार्च के आखिर में झमाझम बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि इस बार देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल-जून के बीच भीषण गर्मी से राहत रहेगी। विभाग ने कहा कि कि देश के पूर्वी हिस्से और पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों को छोड़कर शेष भारत में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहेगा। आईएमडी ने मंगलवार को आगामी तीन माह के तापमान का पूर्वानुमान जारी किया।अधिकतम तापमान सामान्य रहने से लू की आशंका कम रहेगी। विभाग ने पूर्व मध्य, पश्चिम और दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में सामान्य से अधिक उष्ण लहर वाले दिनों की आशंका भी व्यक्त की है, लेकिन अप्रैल के दौरान सिर्फ दक्षिण के कुछ इलाकों में ही उष्ण लहर की आशंका है। यानि उत्तर भारत में अप्रैल में लू से राहत रहेगी, जबकि पिछले कुछ सालों के दौरान मार्च में भी ...