प्रयागराज, मई 26 -- प्रयागराज। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से अमरूद की पैदावार दोगुनी होने की संभावना है। अधिक तापमान की वजह से अमरूद के पेड़ों पर आए फूल सूख गए हैं। इससे पेड़ों में नई टहनियां तेजी से निकलेंगी और दिसंबर में होने वाली पैदावार दोगुनी होगी।

विशेषज्ञों की सलाह खुसरोबाग के उद्यान अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण इस बार बारिश के मौसम में होने वाली अमरूद की पैदावार न के बराबर है। जिससे पेड़ों में नई टहनियां तेजी से आएंगी और दिसंबर की पैदावार काफी बेहतर होगी। नई टहनियों पर ज्यादा फल लगेंगे। इससे पैदावार बढ़ने के साथ फल का आकार बड़ा होगा और मिठास भी बेहतर मिलेगी जबकि बारिश की उपज अच्छी नहीं होती।

किसानों की तैयारी बीके सिंह ने कहा हम लोग खुद बरस के फूल को नष्ट करने में लगे थे जिस फल न आए। विशेषज्ञ ने बाग में इ सम...