इस बार बांग्लादेश वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए अच्छी स्थिति में है, सिलेक्शन चीफ का बड़ा बयान
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- बांग्लादेश के सिलेक्शन चीफ हबीबुल बशर का मानना है कि उनकी टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहली बार पहुंचने की अच्छी स्थिति में है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई दो मैचों की टेस्ट शृंखला में 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद एशियाई टीम सोमवार को ऑस्ट्रेलिया से रवाना हो गई। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में फिलहाल बांग्लादेश चौथे स्थान पर है। इस सायकल में अब उसके केवल छह मैच शेष हैं। बांग्लादेश का पहला मुकाबला इस साल के अंत में घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा। दोनों टीमें दो मैचों की सीरीज में आमने-सामने होंगी। बशर का मानना है कि उनकी टीम इस चक्र के अंत में शीर्ष दो में जगह बनाने और अगले साल के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की अच्छी स्थिति में है। बशर ने कहा, "विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में हम अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.