इस बार प्रदेश सत्ता परिवर्तन होगा : नवप्रभात
विकासनगर, जुलाई 29 -- शहर कांग्रेस कमेटी विकासनगर की ओर से बुधवार को तिलक भवन से परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियों के लिए बैठक आयोजित की गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जिस समय पर कांग्रेस को अपना खोया आधार फिर से प्राप्त करना है। इसके लिए दो अगस्त को होने वाली यात्रा भाजपा के ताबूत में कील ठोकने का काम करेगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश का प्रत्येक नागरिक परिवर्तन चाहता है। सिर्फ सत्ता परिवर्तन ही नहीं बल्कि वर्तमान सत्ता के अहंकार और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग से होने वाले नुकसान से भी छुटकारा चाहता है। कहा कि, इस बार प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होगा। कांग्रेस शासन काल में एक बार फिर समावेशी विकास शुरु होगा। जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा हम सभी साथी मिलजुल कर इस यात्रा को सफल बनाने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.