जमशेदपुर, मई 3 -- जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर की परीक्षा जुलाई में आयोजित की जा सकती है। यह परीक्षा हर वर्ष करीब 4 महीने देरी से आयोजित की जा रही थी लेकिन सत्र सुधारने को लेकर परीक्षा को जल्द आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में छात्रों ने अपना थीसिस जमा करना शुरू कर दिया है और जल्दी परीक्षा की तिथि जारी की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...