हरिद्वार, मार्च 31 -- इस बार चारधाम रूट पर दिन के समय तीर्थयात्री और रात के समय भारी वाहन चल सकेंगे। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार यह नियम लागू करने जा रही है। रोशनाबाद स्थित एआरटीओ कार्यालय में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने ग्रीन कार्ड प्रणाली के शुभारंभ के अवसर पर यह बातें कहीं। बत्रा ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान दिन के समय मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। ऐसे वाहन रात नौ बजे के बाद ही चारधाम रूट पर चल सकेंगे। जबकि, तीर्थयात्रा सुबह से रात नौ बजे तक जारी रहेगी, ताकि श्रद्धालु जाम से बचते हुए आसानी से चारधाम के दर्शन कर सकें। बत्रा ने यह भी कहा कि सरकार चारधाम यात्रा का समय भी निर्धारित करने जा रही है। इस अवसर पर एनआईसी उत्तराखंड के वरिष्ठ निदेशक हिमांशु कुमार और संयुक्त निदेशक रमन पुंडीर के यो...