अयोध्या, अप्रैल 3 -- अयोध्या, संवाददाता। बिजली मंत्री एके शर्मा के कड़े रुख के बाद विद्युत विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। जनपद अयोध्या में शहर से लेकर गांव तक की 11केवी और 33केवी की जर्जर लाइनों की मरम्मत और सड़कों पर झूलते तारों को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार गर्मी में 15 से 20 प्रतिशत बिजली की मांग बढ़ने की संभावना जतायी गयी है। इसी के दृष्टिगत लाइनों के अनुरक्षण और ट्रांसफार्मरों में आयल भरने सहित अन्य अनुरक्षण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर अधीक्षण अभियंता ने शाहगंज विद्युत उपकेन्द्र सहित कई जगह ट्रांसफार्मरों और लाइनों की व्यवस्था का जायजा लिया।अप्रैल और मई जून की गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने के कारण लाइनों पर लोड भी बढ़ेगा। इसी को देखते हुए अनुरक्षण कार्य लगातार चल रहा है। 10...