नई दिल्ली, मई 17 -- अमचूर पाउडर यानी सूखे कच्चे आम का पाउडर। यह भारतीय रसोई का एक बहुत ही जरूरी मसाला है, जो खाने में एक अनोखा खट्टा-मीठा और चटपटा स्वाद जोड़ने के लिए जाना जाता है। इसे सूखी सब्जियों जैसे भिंडी, बैंगन, आलू में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो ये पाउडर आसानी से बाजार में मिल जाता है, लेकिन आप इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। यहां सीखिए अमचूर पाउजर बनाने का तरीका और कुछ जरूरी ट्रिक जो इसे बाजार जैसी रंगत पाने में मदद करेंगी। यह भी पढ़ें- बची हुई सब्जी से बनाएं 3 डिशेज, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे सबकैसे बनाएं अमचूर पाउडर घर पर अमचूर पाउडर बनान के लिए सबसे पहले कच्चे आम लें और उन्हें अच्छी तरह से धो लें। अच्छे से धोने के बाद आम के छिलकों को छील लें। फिर चिप्स काटने वाली मशीन का इस्तेमाल करते हुए...