इस बार खास होगी आज जन्माष्टमी, कान्हा का जन्मकाल जैसा बन रहा संयोग
फतेहपुर, सितम्बर 3 -- फतेहपुर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी आज यानि चार सितंबर को मनाया जाएगा। इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। जन्माष्टमी पर्व को लेकर श्रध्दालुओं में खासा उत्साह है। मंदिरों से लेकर घरों में तैयारियां चल रही है। पुलिस लाइन और पीएसी परिसर में झांकियां सजाने में जवान मशगूल दिखे। आचार्य भृगुनंदन शुक्ला ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मकाल भी भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि में रोहिणी नक्षत्र के दौरान मध्य रात्रि का है। ऐसे में इस संयोग को कान्हा के जन्म काल से जोड़कर विशेष महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार जन्माष्टमी पर्व पर चंद्रमा वृषभ राशि में अपनी उच्च स्थिति में रहेगा और रोहिणी नक्षत्र के साथ हर्षल योग, बालव कारण रहेंगे। इस वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.