बोकारो, सितम्बर 30 -- बेरमो। दशहरा आने के एक माह पूर्व ही कोलकर्मियों को मिलने वाले सालाना बोनस की चर्चाएं बेरमो कोयलांचल में शुरू हो गई हैं। क्षेत्र के सीसीएल और बीसीसीएल श्रमिकों सहित व्यवसाइयों की भी इस पर नजर टिकी है। वर्ष 2024-25 में (परफार्मेंस लिंक्ड रिवार्ड) 1*.03 लाख रुपए मिला था। बताया जा रहा है कि इस साल यह बढ़कर 1*07 लाख से 1*10 रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है। कोल इंडिया के लगभग 2*10 लाख गैर कार्यकारी कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। सूत्रों के अनुसार कोल इडिया प्रबंधन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बोनस पर वार्ता के लिए एपेक्स जेसीसी की बैठक आगामी 3 अक्तूबर को कोल भवन कोलकता में बुलाई है, जिसमें एपेक्स जेसीसी के यूनियन प्रतिनिधियों और कोल इंडिया प्रबंधन के साथ पीएलआर के निर्धारण के लिए काफी महत्वपूर्ण बैठक होगी। यह भी पढ़ें- Jamshed...