इस बार कम बरस रहे बदरा, अभी 39 फीसदी ही हो पाई धान की रोपाई
एटा, जुलाई 15 -- जिले में इस बार मानसून की बेरुखी ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी कर दी हैं। बीते पांच वर्षों के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष जुलाई महीने में बारिश की रफ्तार बेहद सुस्त बनी हुई है। हालांकि जुलाई के शुरुआती दिनों में कुछ राहत जरूर मिली थी, लेकिन अब कई दिनों से बारिश पर पूरी तरह से ब्रेक लगा हुआ है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है, लेकिन बारिश न होने से धान की रोपाई बुरी तरह प्रभावित बनी हुई है। स्थिति यह है कि जुलाई का आधा महीना बीतने को है और जिले में अब तक मात्र 39 फीसदी धान की ही रोपाई हो सकी है। इस वर्ष जुलाई में बारिश का ग्राफ बीते वर्षों की तुलना में काफी कमजोर नजर आ रहा है। प्रशासन से मिले आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 में जहां रिकॉर्ड तोड़ 1092 एमएम बारिश हुई थी, वहीं इस बार 14 तारीख तक जिला केवल 532 एम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.