मुरादाबाद, जून 20 -- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार कार्यक्रम कंपनी बाग की जगह रामगंगा विहार स्थित सोनकपुर स्टेडियम में होगा। शनिवार को जिलाधिकारी डाक्टर राजेंद्र पैंसिया ने स्टेडियम पहुंचकर योग दिवस से पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। कुछ कमियां मिलीं, उन्हें दूर करने के निर्देश जारी किए। कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम रविवार सुबह साढ़े पांच बजे से आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सोनकपुर स्टेडियम परिजनों के साथ पहुंचने की अपील की। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज, बोकारो में पूरी हुई तैयारियां यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने को अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी यह भी पढ़ें- 2559 शिक्षक योग दि...