नई दिल्ली, मार्च 24 -- भारतीय ग्राहकों के बीच हीरो के मोटरसाइकिल को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 की बात करें एक बार फिर हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल बनी। हीरो स्प्लेंडर ने बीते महीने कुल 3,21,952 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। इस दौरान सालाना आधार पर हीरो स्प्लेंडर की बिक्री में 54.96 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 2,07,763 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल की बिक्री के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- बाइक के साथ Rs.8888 का शानदार हेल्मेट फ्री, कीमत में भी Rs.28 हजार की कटौती27% बढ़ गई पल्सर की बिक्री बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा शाइन रही। होंडा शाइन ने इस दौरान 10,...