इस्लामाबाद, जुलाई 18 -- पाकिस्तान एक बड़े अंतरराष्ट्रीय संगठन का अध्यक्ष बनने जा रहा है। पड़ोसी देश इसी साल अध्यक्षता की कमान संभालेगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO की। हाल ही में इस संगठन के सदस्य देशों के बीच सीमा सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी प्रयासों को लेकर पाकिस्तान में एक अहम बैठक भी संपन्न हुई है। इस वर्ष सितंबर में पाकिस्तान SCO की अध्यक्षता संभालने जा रहा है, और इसी कड़ी में उसने सीमा सेवाओं के प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण बैठक की मेजबानी की, जिसमें भारत ने भी हिस्सा लिया।पाकिस्तान में हुई SCO सीमा सेवाओं की 12वीं बैठक 17 जुलाई को इस्लामाबाद में SCO सदस्य देशों के सक्षम अधिकारियों की सीमा सेवाओं के प्रमुखों की 12वीं बैठक आयोजित की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता पाकिस्तान द्वारा की गई। पाकिस्तान का कहना है ...