नई दिल्ली, जनवरी 27 -- स्मार्टफोन मार्केट में आजकल जहां 2-3 साल पुराने फोन भी कंपनियों की प्रायॉरिटी लिस्ट से बाहर हो जाते हैं, वहीं Apple ने ऐसा काम किया है, जिसने पूरी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है। साल 2013 में लॉन्च हुए एक iPhone मॉडल को अब 13 साल बाद भी सॉफ्टवेयर अपडेट मिला है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। यही वजह है कि बाकी स्मार्टफोन कंपनियों और यूजर्स के लिए यह कदम चौंकाने वाला है। आईफोन मेकर ने हाल ही में iOS 12.5.8 अपडेट जारी किया है, जो उन पुराने डिवाइसेज के लिए लाया गया है जिन पर अब नया iOS वर्जन चलाना संभव नहीं है। इस लिस्ट में iPhone 5s, iPhone 6, iPhone 6 Plus, साथ ही original iPad Air, iPad mini 2 और 3 और 6th-generation iPod touch शामिल हैं। ये ऐसे डिवाइस हैं जिन्हें ज्यादातर कंपनियां सालों पहले भूल चुकी होतीं। यह भी पढ़े...