नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच हारने के बाद टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर कई सवाल उठ रहे हैं, जिनमें एक मुद्दा ये भी है कि नंबर तीन पर साई सुदर्शन की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका क्यों दिया गया? भले ही वॉशिंगटन सुंदर ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट मैचों में बल्ले से कुछ सार्थक योगदान दिया है। यहां तक कोलकाता टेस्ट मैच में भी कुछ रन बनाए, लेकिन वे इससे पहले कर निचले क्रम में खेले थे। इसको लेकर पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने हेड कोच गौतम गंभीर से कुछ सवाल किए हैं। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को ऑलराउंडर्स से बहुत लगाव है और वे वॉशिंगटन सुंदर को बहुत ज्यादा रेट करते हैं, लेकिन एकाएक बल्लेबाजी क्रम में इतना ऊपर भेजने का फैसला वाकई चौंकाने वाला था। सुंदर ने कोलकाता टेस्ट मैच में पहली पारी में 29...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.