नई दिल्ली, फरवरी 9 -- SUV लेने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए एक धमाकेदार ऑफर है। यह ऑफर Jeep Compass पर दिया जा रहा है। Cartoq की रिपोर्ट के अनुसार जीप कंपास पर डीलर्स इस महीने 2.75 लाख रुपये तक के बेनिफिट दे रहे हैं। 2.75 रुपये के बेनिफिट्स में कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज और कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। सबसे ज्यादा फायदा साल 2025 में मैन्युफैक्चर हुई यूनिट्स पर दिया जा रहा है। ग्राहकों को लुभाने की कोशिशएंट्री-लेवल और मिड-स्पेक वेरिएंट्स के लिए कैश डिस्काउंट काफी जबर्दस्त है। इससे इसकी ऑन-रोड कीमत घटकर हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस के टॉप-एंड वेरिएंट्स के साथ सीधी टक्कर में आ जाती है। यह कंपनी की एक शानदार स्ट्रैटिजी है। इससे कंपनी उन ग्राहकों को अपनी तरफ खींचना चाहती है, जो आम एसयूवी के लिए अपना बजट बढ़ा रहे हैं और इसी बीच उन्हें एक प्रीमिय...