इस नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा
नई दिल्ली, जुलाई 6 -- इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल में वास्तव में कितना पेट्रोल है और कितना इथेनॉल, इस भ्रम को अब दूर किया जाना आवश्यक है। जब इस विषय पर न्यायालय में प्रश्न उठते हैं और सरकार की ओर से यह कहा जाता है कि इथेनॉल मिश्रण का विस्तार चरणबद्ध अथवा प्रयोगात्मक प्रक्रिया में है, तब स्वाभाविक रूप से आम जनता के मन में अनेक आशंकाएं जन्म लेती हैं। यदि यह नीति अभी विस्तार व मूल्यांकन के चरण में है, तो करोड़ों वाहन उपभोक्ताओं को स्पष्ट जानकारी और पर्याप्त सुरक्षा मिलनी चाहिए। सबसे बड़ा प्रश्न जवाबदेही का है। यदि इस परिवर्तन के दौरान लाखों वाहनों के इंजन या उनके पुर्जों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, तब इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? इस प्रक्रिया के दौरान क्या पूरे देश को प्रयोगशाला बनाना उचित था? वर्तमान स्थिति यह है कि अनेक पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.