धनबाद, मार्च 6 -- हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष में चार बार नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इनमें दो मुख्य चैत्र और शारदीय नवरात्रि होते हैं। इस बार चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से आरंभ हो रही है और इसका समापन 27 मार्च को होगा। हिंदू धर्म में नवरात्रि का त्योहार बेहद खास तरीके से मनाया जाता है। इन पूरे नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की भव्य तरीके से पूजा की जाती है। इस वर्ष पूरे नौ दिन मां दुर्गा की आराधना होगी। किसी भी तिथि का क्षय नहीं हो रहा है। मां की पूजा-आराधना का जितना महत्व है, उनका आगमन और गमन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। माता के आगमन और गमन के वाहन देश की दशा और दिशा तय करते हैं। इस बार मां का आगमन डोली पर और गमन गज (हाथी) पर हो रहा है। देवी पुराण के अनुसार डोली पर आगमन को शुभ नहीं माना गया है।डोली पर आगमन सामाजिक व राजनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.