मुरादाबाद, मार्च 17 -- राष्ट्रीय पुजारी परिषद ने एक समारोह में नवसंवत्सर 2083 के आगमन पर व्रतोत्सव दीपिका का विमोचन कराया। मंडी चौक साहू मोहल्ला स्थित माता अन्नपूर्णा में हुए कार्यक्रम में परिषद के उपाध्यक्ष नवल किशोर अवस्थी ने बताया कि इस वर्ष के राजा बृहस्पति देव और मंत्री मंगल देव रहेंगे। वर्ष का नाम पौष, संवत का नाम रौद्र है। इस वर्ष भूमंडल पर दो सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण होंगे। यह सभी विदेशों में देखे जाएंगे। भारत में नजर न आने के कारण सूतक एवं ग्रहण का असर नहीं रहेगा। अन्वेषक फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने मुरादाबाद का इतिहास बताया। परिषद के अध्यक्ष संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तोगी ने सभी से नवसंवत्सर को अपने घरों पर केसरिया ध्वज लगाने का आह्वान किया। पुस्तिका व्रतोत्सव दीपिका का विमोचन संजयनंद गिरि ने किया। आचार्य गणेशानंद, ते...