कानपुर, मार्च 1 -- कोतवाली थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने कारोबारी के खाते से मात्र चार ट्रांजक्शन में 29 हजार रुपये उड़ा दिए। ठगी के दौरान न कोई ओटीपी आया न ही किसी लिंक को क्लिक किया। पीड़ित ने हेल्पलाइन नंबर व साइबर सेल में शिकायत की है। सिविल लाइंस निवासी मो़ इमरान का पेचबाग में कपड़े का कारोबार है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उनके पास कुल 29 हजार रुपये निकलने के चार मैसेज आए। मैसेज देख उनके होश उड़ गए। साथ ही कार्ड ब्लॉक कर हेल्पलाइन नंबर में शिकायत की। रुपये निकासी के दौरान न कोई लिंक आया न ही किसी से ओटीपी शेयर किया। इसके बावजूद भी मात्र ढाई घंटे में रकम पार हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.