नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- नई रेनो डस्टर को ग्राहकों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। यही कारण है कि सेल के पहले महीने में ही इसने 1 हजार यूनिट के आंकड़े को पार कर लिया है। Autopunditz ने बताया कि मार्च 2026 के सेल डेटा के अनुसार मार्च 2026 में डस्टर की 1402 यूनिट डिस्पैच हुए। डस्टर लिमिटेड-रन लॉन्च एडिशन के साथ टोटल 6 ट्रिम्स में ऑफर कर रही है। इसकी शुरुआती कीमत 10.49 रुपये (एक्स-शोरूम) है। आइए जानते हैं डीटेल। मार्च 2026 में रेनॉल्ट ने कुल 5,046 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। यह मार्च 2025 के मुकाबले 77% की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ है। इनमें से 1,402 यूनिट्स नई डस्टर की थीं। नई डस्टर की ग्राहकों को डिलीवरी इसी महीने में शुरू होने वाली है। मार्च के आंकड़े डीलर डिस्पैच के हैं। इनमें शोरूम में डिस्प्ले यूनिट और डेमो वीइकल्स शामिल थे।जबर्दस्त ग्राउंड क्लियरे...