नई दिल्ली, मई 12 -- रेनो ने इसी साल अपनी ऑल-न्यू डस्टर को लॉन्च किया है। कंपनी की नई डस्टर ग्राहकों को पसंद आ रही है। यही कारण है कि इसकी ताबड़तोड़ सेल हो रही है। कंपनी ने हाल में अपनी सेल रिपोर्ट को रिलीज किया था। इस सेल रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2026 में डस्टर की सेल में करीब 70 पर्सेंट का उछाल आया है। अप्रैल के महीने में रेनो इंडिया ने डोमेस्टिक मार्केट में टोटल 5,413 वीइकल को सेल किया। पिछले साल अप्रैल में बेची गई 2,602 यूनिट्स की तुलना में, कंपनी ने ईयर-ऑन-ईयर 108 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है। इसके अलावा, मंथ-ऑन-मंथ बेसिस पर भी रेनो की सेल में 7 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है क्योंकि मार्च 2026 में 5,046 यूनिट्स की सेल हुई थी।सेल में रेनो का सबसे बड़ा हाथ अब रेनो की सेल के बारे में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले महीने भारत में ...