नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीक कंपनी विनफास्ट ने भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो को बढा़ने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने साफ किया है कि वो 15 अप्रैल, 2026 को MPV 7 लॉन्च करेगी। इस नई कार की प्री-बुकिंग 21,000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ शुरू कर दी है। इसके लॉन्च के तुरंत बाद डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है। 7 सीटर MPV 7 खास तौर से निजी खरीदारों के लिए होगी, जबकि 'लिमो ग्रीन' वर्जन, जो MPV 7 का ही एक री-बैज्ड वर्जन है, इसे फ्लीट मार्केट में बेचा जाएगा। विनफास्ट MPV 7 का डायमेंशनविनफास्ट MPV 7, VF 6 और VF 7 की कैटेगरी में शामिल होगी, जो पिछले साल बिक्री के लिए उपलब्ध हुए थे। नई MPV 7 की लंबाई 4,740 mm है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2,840 mm है। इसकी चौड़ाई 1,872 mm और ऊंचाई 1,734 mm है। यह तीसरी इलेक्ट्रिक कार है जो तीन-रो वाली ...