नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- भौकाल जमाने नई ऑफ-रोडिंग एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, देसी कार निर्माता महिंद्रा अपनी धाकड़ SUV थार रॉक्स पर सितंबर, 2026 के दौरान बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ग्राहक इस दौरान महिंद्रा थार रॉक्स (Mahindra Thar Roxx) खरीदने पर अधिकतम 1.30 लाख रुपये की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में 90,000 रुपये कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं महिंद्रा थार रॉक्स के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी है डिजाइन महिंद्रा थार रॉक्स इस समय देश की सबसे चहेती और भौकाल जमाने वाली 5-डोर एसयूवी बन चुकी है। इसके डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने पुरानी 3-डोर थार के मुकाबले इसे काफी बड़ा, मस्कुलर और प्रैक्टिकल बनाया है। इसमें छह स्लॉट वाली नई फ्रंट ग्रि...