नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- महिंद्रा अपने अलग-अलग मॉडलों पर नवंबर, 2026 में बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर एसयूवी महिंद्रा XUV 3XO पर ग्राहक अधिकतम 60,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में 40,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी है डिजाइन महिंद्रा XUV 3XO का डिजाइन बहुत ही बोल्ड और अट्रैक्टिव है। इसके सामने का नया ग्रिल, C-शेप की DRLs और LED हेडलाइट्स इसे एक दमदार लुक देते हैं। कार के पिछले हिस्से में दी गई कनेक्टेड LED टेललाइट्स इसे काफी मॉडर्न बनाती हैं। केबिन की बात करें तो अंदर 10.25-इंच की टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सॉफ्...