नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- बजाज ऑटो ने बीते महीने यानी सितंबर, 2026 में टू-व्हीलर और कमर्शियल गाड़ियों की ताबड़तोड़ बिक्री की है। इस दौरान सालाना आधार पर कंपनी की कुल बिक्री में 5 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बता दें कि इस दौरान बजाज ने 5.38 लाख से ज्यादा गाड़ियों की कुल बिक्री की है। बजाज ऑटो ने अपनी यह लेटेस्ट बिक्री रिपोर्ट जारी करके मार्केट में अपनी तगड़ी पकड़ साबित कर दी है। कंपनी की इस कामयाबी और बढ़त के पीछे विदेशी बाजारों में गाड़ियों के ताबड़तोड़ एक्सपोर्ट का सबसे बड़ा हाथ रहा है। आइए जानते हैं बजाज की बिक्री के बारे में विस्तार से।ओवरऑल बिक्री में भी तेजी कंपनी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2026 में कंपनी की कुल बिक्री (टू-व्हीलर और कमर्शियल व्हीकल मिलाकर) बढ़कर 5,38,443 यूनिट्स तक पहुंच गई है। जबकि ठीक एक साल पह...