नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- देसी कार निर्माता टाटा मोटर्स ने अगस्त, 2026 के महीने में बिक्री के मामले में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 में कंपनी की यह अब तक की सबसे शानदार घरेलू बिक्री रही है। बीते महीने टाटा की डोमेस्टिक पैसेंजर व्हीकल सेल्स ने 65 हजार यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इस दौरान सालाना आधार पर बिक्री करीब 60 पर्सेंट बढ़ गई। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में भी टाटा का दबदबा कायम रहा। आइए जानते हैं टाटा मोटर्स की बिक्री के बारे में विस्तार से।60% बढ़ गई बिक्री बता दें कि अगस्त, 2026 में टाटा मोटर्स की घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिक्री 65,253 यूनिट्स पर पहुंच गई। पिछले साल अगस्त 2025 में यह आंकड़ा 41,001 यूनिट्स का था। इस दौरान सालाना आधार पर बिक्री में 59.15 पर्सेंट की बढ़ोत...