पेरिस, अप्रैल 3 -- यूरोपीय देश फ्रांस में हाल ही में मुस्लिम समुदाय के लोगों के भारी तादाद में इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यहां अधिकारियों ने पेरिस इलाके में मुसलमानों के जमावड़े पर रोक लगा दी है। इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया है। देश के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। पेरिस के पुलिस हेड पैट्रिस फॉरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एक पोस्ट में कहा कि माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा, "गृह मंत्री लॉरेंट नूनेज़ के अनुरोध पर, मैंने पेरिस-ले बॉर्गेट प्रदर्शनी केंद्र में 3 अप्रैल से 6 अप्रैल तक होने वाले 'फ्रांस के मुसलमानों की वार्षिक बैठक' के 40वें संस्करण पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।" यह भी पढ़ें- जंग के बीच फ्रांस का बड़ा फैसला, पहली बार परमाणु जखीरा ...