इस देश ने खेला बड़ा दांव! 26 साल बाद तेल की कीमत में की इतनी बड़ी कटौती, भारत में भी सस्ता होगा पेट्रोल?
नई दिल्ली, जुलाई 6 -- सऊदी अरब ने कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कई दशकों की सबसे बड़ी कटौती कर दुनिया के तेल बाजार में हलचल मचा दी है। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की आपूर्ति तेजी से बढ़ रही है और खरीदारों को आकर्षित करने के लिए उत्पादक देशों के बीच प्रतिस्पर्धा भी तेज हो गई है। सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको (Saudi Aramco) ने अगस्त 2026 के लिए एशियाई ग्राहकों को मिलने वाले अपने सबसे लोकप्रिय अरब लाइट क्रूड (Arab Light Crude) की कीमत में 11 डॉलर प्रति बैरल की भारी कटौती की है। यह पिछले कम-से-कम 26 सालों की सबसे बड़ी कीमत कटौती मानी जा रही है। इससे पहले बाजार एक्सपर्ट को केवल 8 डॉलर प्रति बैरल की कटौती की उम्मीद थी। यह भी पढ़ें- एथर एनर्जी का बड़ा धमाका! Rs.1,900 करोड़ जुटाने की तैयारी, शेयर पर क्या होगा असर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.