नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- हूती विद्रोहियों का गढ़ बने यमन में राष्ट्रपति भवन के ऊपर जोरदार हमला हुआ है। हूती विद्रोहियों ने 5 बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ देश की आधिकारिक मान्यता प्राप्त राजधानी अदन में पूरी लीडरशिप को खत्म करने का प्लान बनाया था, जिस वक्त यह हमला हुआ उस समय प्रधानमंत्री शाया मोहसिन अल जिंदानी समेत कई मंत्री भवन में मौजूद थे।इस भीषण हमले के बाद भी यह सुरक्षित बच गए। इसमें 4 सुरक्षाकर्मियों ने अपनी जान गंवाई है। बता दें, हूती विद्रोहियों ने अपनी राजधानी सना को बनाया हुआ है। वहीं वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार अदन से यमन के हिस्सों पर शासन करती है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए यमन के सूचना मंत्री मोअम्मर अल एर्यानी ने कहा कि इस हमले में सरकार के मंत्री सुरक्षित बच निकले। उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर किए एक पोस्ट में...