इस दुकान पर औरतों का आना मना है! वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दुकानदार ने शराबियों की हरकतों से परेशान होकर अपनी दुकान पर महिलाओं के आने पर रोक लगा दी है। दुकान के बाहर उसने साफ शब्दों में लिख दिया है कि 'इस दुकान पर औरतों का आना मना है। केवल पुरुष वर्ग ही आ सकते हैं।' इतना ही नहीं, दुकान पर एक और संदेश लिखा है- 'हे भगवान! इस दुकान पर कम से कम ग्राहक भेजना।' दुकानदार के इस अनोखे संदेश की इलाके में चर्चा हो रही है। दुकान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रयागराज के राजापुर निवासी घनश्याम बाबा की दुकान पर लिखे इन संदेशों के पीछे की वजह आसपास शराबियों का जमावड़ा और उनकी हरकतें हैं। घनश्याम के मुताबिक, उनकी दुकान के आसपास आबादी कम है। आसपास घरों का निर्माण भी कम हुआ है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.