नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- दिवाली खुशियों, रोशनी और पॉडिटिविटी का त्योहार है। इस खास मौके पर हर कोई अपने घर को दीयों और रंग-बिरंगी सजावट से रोशन करता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस दिवाली अपने मन और आत्मा को भी पॉजिटिविटी से रोशन किया जाए? दिन की शुरुआत अगर शांति, भक्ति और अच्छे विचारों के साथ हो, तो पूरा दिन खुशनुमा और सुकूनभरा बन सकता है। आप दिवाली की सुबह कुछ छोटी-छोटी आध्यात्मिक आदतें अपनाकर पॉजिटिव एनर्जी और मानसिक शांति महसूस कर सकते हैं। इस तरह की सुबह की शुरुआत करने के लिए हम आपको 6 आसान तरीके बता रहे हैं। सुबह के समय इन तरीकों को अपनाकर आप दिवाली के दिन की अच्छी और खुशनुमा शुरुआत कर पाएंगे।1) ग्रेटिट्यूट और पॉजिटिव मन के साथ उठें दिवाली की सुबह जैसे ही आप उठें तो तुरंत अपना फोन न देखें और न ही जिम्मेदारियों के बारे में सोचना श...