पटना, अप्रैल 12 -- Bihar New Government: बिहार नई सरकार के गठन की और तेजी से आगे बढ़ रहा है। पहली बार बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सक्रियता बढ़ गई है। रविवार को पार्टी के केन्द्रीय संसदीय बोर्ड ने अनुभवी नेता और भारत सरकार के कृषि-ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार विधायक दल के नेता का चुनाव कराने के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नियुक्ति का पत्र जारी किया। शिवराज सिंह चौहान 14 अप्रैल को पटना आएंगे। उनकी मौजूदगी में इसी दिन बिहार भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में नेता के नाम की घोषणा होगी। इसी दिन एनडीए के अन्य दलों जदयू, लोजपाआर, हम और रालोमो विधायक दल की भी अलग-अलग बैठकों के बाद एनडीए विधानमंडल दल की साझा बैठक में नये मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.