नई दिल्ली, मार्च 13 -- रियलमी ने पिछले महीने स्टील जैसी लोहालाट बॉडी के साथ Realme P4 Lite 4G फोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी इस लोहालाट फोन का 5G मॉडल ला रही है। Realme ने हाल ही में पुष्टि की है कि वह भारत में Realme P4 Lite 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है। रियली इंडिया ने एक्स पर फोन का नाम तो कंफर्म कर दिया है लेकिन डिजाइन और फीचर्स अभी तक नहीं बताएं हैं। लेकिन अब एक मार्केटिंग पोस्टर सामने आया है, जिसमें फोन का डिजाइन, लॉन्च डेट और फोन में मिलने वाली बैटरी कैपेसिटी के बारे में जानकारी दी गई है। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...पोस्टर से कंफर्म हुई लॉन्च डेट और बैटरी लीक हुए एक मार्केटिंग पोस्टर से पता चला है कि अपकमिंग Realme P4 Lite 5G स्मार्टफोन भारत में 19 मार्च, 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। लॉन्च के बाद इसे कंपनी की ऑ...