इस दिन आ रहा रंग बदलने वाला फोन, डिस्प्ले 'मक्खन' जैसा स्मूद, दिखने में भी धांसू
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- नया फोन खरीदने का प्लान है तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंफिनिक्स का नया फोन भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। हम बात कर रहे हैं Infinix Hot 70 Pro 5G की, जो पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया है। यह भारतीय बाजार में 4 सितंबर को डेब्यू करने के लिए तैयार है। इस फोन में कई ऐसी खूबियां हैं, जो इस सेगमेंट के फोन्स में कम ही देखने को मिलती हैं। लॉन्च से पहले इस फोन के बारे में कई जानकारियां सामने आ गई है। इस फोन की एक खूबी यह भी है कि यह 'गिरगिट' की तरह रंग बदल सकता है। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...रंग बदलने वाला अनोखा बैक पैनल Hot 70 Pro 5G थर्मो ऑरेंज, मिराज ग्रीन, सिल्क ग्लो पर्पल और डाइव ब्लू फिनिश में उपलब्ध होगा। थर्मो ऑरेंज तापमान के साथ अपना रूप बदलता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.