नई दिल्ली, मई 2 -- Ek din Day 1 Collection: आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस सई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कोई खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग 40 दिन पहले ही खोल दी गई थी। फिल्म फिर भी पहले दिन बमुश्किल 1 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई है। फिल्म को ऑडियंस से भी मिला-जुला रिस्पॉन्स आया है। फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर चुनौती कड़ी है क्योंकि इसकी सीधी टक्कर रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' के साथ है। राजा शिवाजी को लेकर ऑलरेडी तगड़ा बज बन गया है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई कर रही है।कितने पानी में जुनैद खान की 'एक दिन'? जुनैद खान की यह तीसरी हिंदी फिल्म है। इससे पहले वह 'लवयापा' और 'महाराज' में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। फिल्म की कमाई की तुलना जुनैद खान की ही पिछली फि...