इस तारीख से फिर बदलेगा झारखंड का मौसम, पूरे प्रदेश में होगी झमाझम बारिश; IMD का अलर्ट
रांची, जुलाई 4 -- Jharkhand Weather: झारखंड में अगले चार दिनों तक मानसून राज्य के आधे हिस्सें में सक्रिय रह सकता है। इससे संताल और कोल्हान समेत पश्चिमी बंगाल से सटे जिलों में बारिश हो सकती है। आठ जुलाई से मानसून के फिर रफ्तार पकड़ने की संभावना है, जिससे राज्य के सभी हिस्सों में दो दिन बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीते गुरुवार और शुक्रवार को मानसून कमजोर रहा। हालांकि, कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य का तापमान समान्य के करीब रहा। रांची का अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा। वहीं, राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पाकुड़ का 35.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- झारखंड के गांवों के लिए बड़ा तोहफा, विकास के लिए मिलेंगे 14 हजार करोड़ रुपएराज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.