नई दिल्ली, मई 24 -- बॉलीवुड के दो दिग्गज सिंगर मोहम्मद रफी और किशोर कुमार के बीच अक्सर कम्पटीशन की खबरें सामने आया करती थीं। किसी गाने में मोहम्मद रफी कमाल कर रहे थे। तो 60 के दशक के आखिरी सालों से लेकर 80 के दशक में किशोर कुमार उस समय के टॉप हीरो राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन की आवाज बने रहे। दोनों ने कई फिल्मों में साथ में भी गाना गाया। दो हीरो की आवाज में ये दो सिंगर एक साथ गाया करते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसा भी गाना आया जिसमें किशोर कुमार की आवाज मोहम्मद रफी की क्लासिकल सिंगिंग पर भारी पड़ी थी।किशोर कुमार ने बिना रिहर्सल के कर दिया कमाल फिल्म 1980 में एक फिल्म आई थी दोस्ताना। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा हीरो थे। फिल्म पंडित रोनू मजुमदार ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो फिल्म दोस्ताना के गाने ''सलामत रहे दोस्...