नई दिल्ली, फरवरी 1 -- बड़ा Smart TV खरीदना है, लेकिन रिपब्लिक डे सेल से खरीदारी नहीं कर पाए, तो टेंशन मत लीजिए। अभी भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कई ब्रांडेड टीवी बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। आज हम आपको 43 इंच के ऐसे Smart TV बता रहे हैं, जो सबसे कम कीमत में मिल रहे हैं। 24,999 रुपये एमआरपी वाला यह टीवी अमेजन पर 46 फीसदी छूट के साथ मात्र 13,499 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर का लाभ लेकर इसकी कीमत को और कम किया जा सकता है। 43 इंच के इस टीवी में फुल एचडी QLED पैनल मिलता है। टीवी में 24 वॉट साउंड वाले स्पीकर लगे हैं, जिसमें पांच साउंड मोड मिल जाते हैं। यह एंड्रॉयड टीवी ओएस पर काम करता है। इसमें मीराकास्ट समेत ढेर सारे स्मार्ट फीचर्स मिल जाते हैं। टीवी के साथ स्मार्ट रिमोट कंट्रोल मिल जाता है, जिसमें ओटोटी प्लेटफॉर्म्स तक जाने के लिए शॉर्ट ...